सिलवानी नगर गूंजा बम बम भोले के जयकारों से पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने उठाई कावड़
सोमवार को श्री सिद्ध शिवालय धाम बेगमगंज में करेगे जलाभिषेक
सिलवानी। सिलवानी बेगमगंज विधानसभा क्षेत्र स शिव भक्तो ने रविवार की सुबह मां नर्मदा बोरास घांट से माँ नर्मदा का जल भरकर अपनी कावड़ यात्रा प्रारंभ की जिसकी शुरुआत में पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह ने पूजा अर्चना कर कावड़ में जल भरकर अपने कंधे में रखकर यात्रा प्रारंभ की ।
कावड़ यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत हुआ सिलवानी नगर में प्रवेश होते ही बजरंग चौराहे पर नगर के भक्तों ने तिलक लगा कर पुष्प बर्षा कर काबड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया, भोले के भक्त बमबम भोले की धुन पर झूम उठे। रात्रि विश्राम एवं समस्त क़ाबडियो के भंडारे की पूरी व्यवस्था बस स्टैंड स्थित रेन बसेरा में की गई।
रात्रि विश्राम में क़ाबडियो को भोजन युवा नेता दुर्गेश राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक आदि ने सभी क़ाबडियो को परोस कर भोजन प्रसादी कराई गई। आज रात्रि विश्राम के बाद रविवार की सुबह कावड़ यात्रा पुन प्रारंभ होगी। जो सुल्तानगंज की और प्रस्थान करेगी, और पतित पावनी मां नर्मदा का जल से सोमवार को श्री सिद्ध शिवालय धाम बेगमगंज में जलाभिषेक किया जावेगा।



