मूसलाधार बारिश से नदी नाले उफान पर पुराने से पुराने पेड़ गिरे तो घर में भर गया पानी
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
बम्होरी। कई घंटे की बारिश से नारंगी नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों के घरों में भरा बाढ़ का पानी। हवा आंधी के साथ पुराने से पुराने पेड़ गिरे तो किसी की मकान की दीवार गिरी तो किसी के घर आंगन में पानी भर गया।
ऐसे ही नजारे देखने को मिले रायसेन जिले के तहसील सिलवानी के कस्बा बम्होरी में, जहां पर नारंगी नदी का जलस्तर बढ़ने से बम्होरी कॉलोनी मैं सावित्रीबाई के घर में पानी भर गया।
बता दें कि लगातार बारिश होने से बिजली सप्लाई भी सुबह से ही बंद है। बिजली बंद होने से ग्रामीणों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा हालांकि हवा आंधी के साथ कई पेड़ गिरने से बिजली के तार और पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिसके कारण सुबह से ही बिजली सप्लाई बंद रही।
वही बता दें कि बम्होरी से छीतापुर के पुल पर कई घंटों से कई फिट पानी ऊपर से जा रहा है जिससे भोपाल जाने के लिए आवागमन बंद है।




