अतिवृष्टि के समय में जरूरतमंदों के साथ खड़े नज़र आये नगर परिषद अध्यक्ष
नगर परिषद अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर एंव पार्षद भी अपने वार्डो में सहयोग करते नज़र आये।
रिपोर्टर : संजय द्विवेदी
रायसेन । जिले भर में हो रही लगातार वारिश के कारण नदी नाले उफ़ान पर है येसी मुसीबत की घड़ी में गैरतगंज नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश जैन ने नगर के विभिन्न वार्डो का निरीक्षण करते हुए अति वर्षा के कारण नदी नालों से सटे निवासियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाते नज़र आये गैरतगंज के लगभग 18 से 20 परिवारों को नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश जैन ने अपनी युवा टीम के साथ एंव गैरतगंज अनुविभागीय अधिकारी रवीश श्रीवास्तव के नेतृत्व में राजस्व विभाग टीम और नगर परिषद कर्मचारी भी क्षतिग्रस्त मकानों का निरीक्षण कर असुरक्षित मकानों में निवासरत लोगों को कृषि उपज मंडी, छात्रावास एंव वार्ड 5 में 18 से 20 परिवारों के लगभग 50 सदस्यों के रुकने की व्यवस्था की है।
नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश जैन ने अपनी टीम के साथ जरूरतमंदों तक आवश्यकता सामग्री एंव भोजन की व्यवस्था करते नज़र आये।
इस संबंध में जिनेश जैन नगरपरिषद अध्यक्ष गैरतगंज का कहना है कि अतिवृष्टि के कारण से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है हम इस मुसीबत की घड़ी में प्रत्येक नागरिक के साथ खड़े है और हर सम्भव मदद के लिए सदैव प्रयासरत है।




