मृत पड़े सूअरों की गन्ध से परेशान वार्ड वासी, सफाई के नाम पर खाना पूर्ति
रिपोर्टर : मनीष श्रीवास
सिहोरा । जिस प्रकार से शासन प्रशासन चारो ओर स्वच्छता अभियान को लेकर लाखो रुपये खर्च कर रही हैं और जनता के हित में कार्य करने के लिए निर्देश जारी किये गये हैं । वही सिहोरा नगर पालिका परिषद के वार्ड में नजारा कुछ अलग ही देखने को मिला यहां तीन सुअर मृत हालत में खुले में पड़े हुये हैं । इनके मृत पड़े होने के कारण अधिक गन्ध से स्थानीय जनता परेशान हैं ।
वार्ड क्रमांक एक व दो के वासियो ने मीडिया को बताया तीन से चार दिन हो गए हैं इन सुवरो को मरे हुए । इनके इस ओपन हालत में पड़े रहनें से ये अधिक बदबू गन्ध से हम सभी परेशान हैं । वही रोजान इस जगह से स्कूली बच्चों का सुबह शाम निकला होता है । साथ ही आसपास के लोगों के साथ सिहोरा सब जेल की सीमा भी लगीं हुई हैं । इस प्रकार से इनके पड़े होने से बदबू गन्ध अधिक मात्रा में आ रही हैं । न जाने कब सफाई कर्मी इनको यहा से ले जायेगें ।
क्या इस प्रकार से खुले में मृत जानवरों को पड़ा फेक देना चाहिए । या फिर इनको जमीन में दफना देना चाहिए । इतनी बड़ी लापरवाही कोई बड़ी बीमारी को आमंत्रण दे सकती हैं । अभी कुछ दिन पहले ही एक दर्जन से अधिक सुवरो के मरने के बाद खितौला बाईपास सकरी मोहल्ला में ओपन गड्डे में ही सफाई कर्मीयो के द्वारा फेक दिया गया था । और आज फिर ला परवाही सामने दिखाई दे रही है ।
जबकी नगर पालिका परिषद के अधिकारी कर्मचारी के साथ स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी बनती हैं । लेकिन नगर वासियो के हित में आज कौंन ईमानदारी से कार्य करता है ।
मध्यप्रदेश सरकार के बडे से बडे अधिकारी कर्मचारी केवल मीटिंग बुलाकर निर्देश जारी कर देते हैं पर स्थानीय प्रशासन को इतनी फुर्सत कहा कि प्रत्येक वार्ड का कुछ समय के लिए निरिक्षण करे ताकी प्रदूषण सफाई व्यवस्था ठीक ढंग से दिखाई दे । अब केवल कागजों में ही सफाई अधिक मात्राओं में दिख रही है ।बाकी स्थितियां इन फ़ोटो में नजर आ रही हैं । इस प्रकार से जनप्रतिनिधियों का भी नहीं पता है कि वार्ड में रहनें वाले लोगों पर क्या बीत रही है ।
स्थानीय प्रशासन से वार्ड वासियो ने मांग की है कि जल्द से जल्द इन मृतक सूअरों को यहाँ से उठा कर अलग कर जमीन में दफनाए । जिससे कि कोई गम्भीर बीमारी से बचा जा सके ।



