क्राइम

सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों को कार ने कुचला, 4 की मौत, कई घायल

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
रतलाम । रतलाम में सड़क किनारे रेलिंग ठीक कर रहे मजदूरों को एक कार ने कुचल दिया। इसमें कार सवार 5 लोगों समेत कुल 13 लोग घायल हो गए। ज्यादातर लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं।
प्रदेश में तमाम कोशिशों के बावजूद सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश के रतलाम जिले के जमुनिया गांव के पास राजमार्ग पर काम कर रहे चार मजदूरों की एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई और आठ मजदूर घायल हो गये। हादसे में कार में सवार पांच लोगों सहित कुल 13 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार शाम को हुई जब कार चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और राजमार्ग पर रेलिंग ठीक करने का काम कर रहे मजदूरों को रौंद दिया। हादसे में चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार पांच लोगों सहित 13 अन्य घायल हो गये। घायल मजदूरों की हालत गंभीर है। ये मजदूर उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले थे और एक ठेकेदार ने उन्हें काम पर रखा था।
ज्यादातर लोग गंभीर रूप से घायल
रतलाम के नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान ने कहा कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि 13 घायलों में ज्यादातर लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिससे मृतकों के आंकड़े में और भी बढ़ोतरी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button