मध्य प्रदेश

मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

सिलवानी । शुक्रवार को ग्राम प्रतापगढ़ में आगामी त्योहार मोहर्रम को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र की विभिन्न ग्रामों में शांति व सौहाद्रपूर्ण मनाया जाए इस हेतु महत्वपूर्ण शांति सुरक्षा की बैठक ग्राम प्रतापगढ़ के पंचायत भवन कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें नागरिकों से अपील की गई की व्यवस्थित तौर पर आपसी मेलजोल सहयोग व धार्मिक भावनाओं से शांतिपूर्ण त्योहार मनाया जाए, इस अवसर पर चौकी प्रभारी सतेंद्र कुशवाहा, आरक्षक गगन शर्मा सहित ग्राम पंचायत प्रतिनिधि राजेश राय, भगवत राठौर, खुमान आदिवासी, गोविंद राठौर, रवि राय, घनश्याम राठौर, अमीन खान, डॉक्टर खान साहब, शमीम खान, कैलाश तुमराम, शाबिर खान, जहीर खान, सचेंद्र राठौर, राहुल राय, दीपेश राठौर सहित ग्रामीण उपस्थित रहे व शांतिपूर्ण त्यौहार मनाए जाने हेतु अपील की गई।

Related Articles

Back to top button