मध्य प्रदेश
सुजीत सिंह बने राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के उपाध्यक्ष
विधायक अजय विश्नोई ने गुलदस्ता एवं कलम देकर दी बधाई
रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
पाटन। राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की बैठक जबलपुर में आयोजित कर जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक नलिंकान्त वाजपेई, प्रदेश अध्यक्ष देवशंकर अवस्थी और जिला अध्यक्ष रविंद्र शर्मा की अनुशंसा पर पाटन के पत्रकार सुजीत सिंह को जबलपुर जिले का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुजीत सिंह ठाकुर के उपाध्यक्ष बनने पर पाटन विधायक अजय विश्नोई ने पुष्प गुच्छ और कलम देकर बधाई दी एवं वरिष्ठ पदाधिकारीयो के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह, एड देवेंद्र यादव, देव कुमार यादव, महेंद्र सिंह, एड राघवेंद्र यादव सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



