मध्य प्रदेश

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, नवरात्रि पर्व पर बंद हो मांसाहारी दुकानें

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान |
विश्व हिंदू परिषद प्रखंड बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाना पहुँच कर नवरात्रि पर्व पर उमरियापान सहित आसपास खुलने अंडा, मुर्गा, मांसाहारी की दुकानें बन्द कराने के लिए थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि हिंदू समाज की आस्था का केंद्र मां जगतजननी की उपासना का नौ दिन नवरात्रि का महापर्व सोमवार से शुरू हो रहा है l हिंदू धर्म के लोग बड़े ही हर्षोल्लास के साथ नवरात्रि पर्व मनाते हैं l, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा आसपास के क्षेत्र में नवरात्रि के दौरान सार्वजनिक रूप से संचालित होने वाले मांस, मदिरा, अंडा, मुर्गा, की दुकानों को बंद करने के लिए ज्ञापन सौंपाकर पुलिस प्रशासन से मांग की है की नवरात्रि पर्व के पूरे नौ दिन तक सभी मांसाहारी दुकानों के संचालित करने वालों को सख्त हिदायत देते हुए दुकानें पूर्ण रुप से बंद करवाया जाए l प्रशासन की निराशा जनक कार्रवाई से कहीं ना कहीं हिंदू समाज के अंदर आक्रोश का भाव ही उत्पन्न हो रहा है l जिसे आपको प्रमुखता से लेना चाहिए l विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी से आग्रह किया है कि नवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों संचालित मांस मंदिरा, अंडा, मुर्गा, की दुकानों को 25 सितंबर शाम से बंद करने का सख्त आदेश जारी किया जाए एवं आदेश का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए l ज्ञापन सौंपने प्रखंड उपाध्यक्ष शशांक त्रिपाठी, मंत्री अरविन्द गुप्ता, प्रखंड सयोजक आशुतोष मिश्रा, संयोजक कान्हा सोनी, सह मंत्री पंकज तिवारी, सुरक्षा प्रमुख आशीष पौराणिक, सह प्रचार प्रमुख सत्यम चौरसिया, विद्यार्थी प्रमुख हर्षित गुप्ता, ऋषभ ब्यौहार, जगमोहन चौरसिया, श्रीकांत पटेल, पिंकू सोनी, राकेश बर्मन, राजन ठाकुर , अमन बर्मन, अंकित बर्मन, धर्मेंद्र बर्मन, उमाशंकर पटेल, मोहित ठाकुर, अमन यादव, गौरव उपाध्याय, आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button