सिलवानी न्यू मार्केट झांकी में ‘लव जिहाद’ पर संदेश, लोगों में चर्चा का विषय बना

सिलवानी। सिलवानी नगर के न्यू मार्केट गांधी चौक क्षेत्र में इस वर्ष की धार्मिक झांकियों में एक विशेष झांकी ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। इस झांकी में ‘लव जिहाद’ के विषय पर एक सामाजिक संदेश प्रस्तुत किया गया है, जिसने स्थानीय लोगों और दर्शकों के बीच चर्चा का माहौल बना दिया है।
झांकी में दर्शाया गया है कि किस प्रकार युवतियों को बहकाकर धर्म परिवर्तन की ओर प्रेरित किया जा सकता है, और इसके दुष्परिणाम क्या हो सकते हैं। आयोजकों का कहना है कि इस झांकी का उद्देश्य किसी विशेष समुदाय को निशाना बनाना नहीं, बल्कि समाज को सतर्क करना और युवाओं में जागरूकता फैलाना है।
आयोजकों की प्रतिक्रिया:
झांकी के आयोजकों ने बताया कि यह प्रस्तुति सामाजिक चेतना फैलाने के उद्देश्य से बनाई गई है।हमने हाल ही में देश के विभिन्न हिस्सों में सामने आए मामलों को देखते हुए यह झांकी तैयार की है। हमारा मकसद किसी धर्म या समुदाय को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि अपनी बहन-बेटियों को सतर्क करना है।



