गर्ल्स स्कूल की सात छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जहां एक और प्राइवेट स्कूलों के बच्चे अच्छे अंक हासिल कर रहे हैं वहीं सरकारी स्कूल के बच्चे भी कहीं पीछे नहीं हैं। एमएलबी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कक्षा 10 की 7 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करते हुए स्कूल का मान बढ़ाया है।
प्राचार्य एवं बीईओ राजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कक्षा 10 की चंचल लोधी पुत्री जगदीश लोधी ने 96, प्रतिशत, दीपिका विश्वकर्मा 94 प्रतिशत, महिमा साहू, प्राची गौर, निधि लोधी, राधिका लोधी, इन सभी मैं 92 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। तथा पार्षद रिजवाना भी अहमद अली की बेटी साजिया बी ने 91 प्रतिशत अंक पाए हैं।
वही कक्षा 12वीं में मुस्कान खान पुत्री अब्बास खान ने 90.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया है।
वहीं उत्कृष्ट स्कूल में कक्षा 12 वीं में जहां डाली गौर ने प्रदेश टॉप टेन में सातवां स्थान पाया वहीं मनीष लोधी पुत्र प्रेम नारायण लोधी ने 94.4 प्रतिशत अंक हासिल कर एग्रीकल्चर संकाय में जिले में प्रथम स्थान पाया है।
सरकारी स्कूल के इन छात्र-छात्राओं की कामयाबी पर संस्था प्रमुखों शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्र छात्रों का मुंह मीठा कराकर उन्हें बधाई दी है।



