अधिक रेट में बेची जा रही है शराब, ग्रामीण क्षेत्रों में हर रोज घट बढ़ा कर ले रहें मनमना रेट
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की सीमा से लगे हुए ग्रामीणों में शराब दुकानदारो की मनमानी से रोज पीने वाले लोगों को अधिक दाम में शराब लेना बड़ी ही विचित्र स्थिति बनी हुई है । ताजा मामला सामने आया है- शराब लेने पहुचें एक युवक ने जब जुझारी गोसलपुर में स्थित शराब की दुकान से अधिक कीमत व प्रिंट रेट अधिक रुपये लेकर बेची जा रही शराब। इस शराब की दुकान से जब युवक ने पूछा कि प्रिंट रेट से अधिक में आप दे रहें हैं । और इसका बिल तक नही दे रहें । अगर कोई दुकान से शराब का बिल मांगने की बात करता हैं तो उससे सीधे कहते हैं कि ये पैसे लो और कही और से ले लेना । देशी कच्ची शराब से लेकर ब्राँड वाली सभी में चल रही हैं अतिरिक्त दाम लियवजा रहे है।
शराब पीने वालों ने बताया कि आबकारी विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है । और पूरे ग्रामीण क्षेत्रों में एक ही कारोबार चल रहा है । शराब पीने वालों को प्रिंट रेट से अधिक मात्रा में पैसे लिये जा रहे हैं ।



