रायसेन पहुंचे बॉलीवुड के सिने स्टार आशुतोष राणा, लोगों ने फूलमलाओ से किया स्वागत
मुंबई से गाडरवारा नरसिंहपुर जाते थोड़ी देर रायसेन शहर में कुछ देर रुके
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। मुंबई मायानगरी के मशहूर सिने अभिनेता और जानी-मानी हस्ती, कई फिल्मों में अलग-अलग रोल निभा चुके। मध्यप्रदेश के सागर जिले के रहने वाले फ़िल्म स्टार आशुतोष राणा शुक्रवार को दोपहर लगभग 1 बजे मुंबई से भोपाल पहुंचे। यहां से नरसिंहपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र पटेल गुड्डू भैया के साथ वह रायसेन के सागर भोपाल स्टेट हाइवे मारुति नन्दन मन्दिर होते हुए उदयपुरा बोरास गाडरवारा से नरसिंहपुर जा रहे थे। इसी दौरान शहर के सागर मार्ग पर उनका अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा जिला रायसेन सहित अन्य लोगों ने शॉल श्रीफल और फूलमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। वह 5 मिनट के लिए रुके थे ।
इसी दौरान लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। फिल्मी स्टार आशुतोष राणा ने चर्चा के दौरान बताया कि वह मुंबई से आ रहे हैं। और बौरास होते हुए गाडरवारा नरसिंहपुर जा रहे हैं। रायसेन के लोगों द्वारा उनका स्वागत किया गया ।इस पर उन्हें खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया की उनका रायसेन से विशेष लगाव है और वह अक्सर रायसेन से गुजरते हुए हमेशा आते जाते रहते हैं। इस दौरान डॉ राजेश लोधी, वर्षा लोधी, शिक्षक रघुवीर भदोरिया, राकेश चौकसे, मुकेश राय कल्याण सिंह लोधी, गौरव शर्मा, कौशल शाक्य सहित अन्य लोग मौजूद थे।



