पर्यावरणमध्य प्रदेश

तेज आंधी तूफान बारिस से भारी नुकसान की आशंका, पेड की डाली टूटी, टीन टप्पर छप्पर उडे

बिजली गुल, पेडो से आम जामुन के फल झडे
रिपोर्टर ; कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । भीषण आधी तूफान ने गौरझामर मे गुरूवार की शाम करीब चार बजे ऐसी तबाही मचाई की सब कुछ तहस नहस हो गया, तूफान इतना तेज व शक्तिशाली था की उसकी चपेट मे आने से मकानो, दुकानो पर छाये टीन टप्पर छप्पर फ्लैक्स, साइन बोर्ड आदि उड गये । पेडो की डाली व पेड धराशायी हो गये, आम जामुन आदि फलो से लदे पेड झड गये, छतो आंगन मे सूखने डाले गये अनाज आदि भीग गये, बिजली के तारो के ऊपर पेड की डाली टूटकर गिरने से गौरझामर सहित आसपास के गांवो की बिजली गुल हो गई। बता दे कि तेज आंधी तूफान के साथ पानी भी गिरा इस प्राकृतिक आपदा मे भारी नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button