बनवार में निकली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोगों की भागीदारी को लेकर चर्चा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधीबनवार। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को हाट बाजार के दिन भाजपा बनवार मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष रोहित जैन रिंकू के नेतृत्व में पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ खेर माता मंदिर से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निर्धारित स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के जयघोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों, युवाओं एवं अन्य लोगों ने यात्रा में सहभागिता की।हालांकि, यात्रा में स्थानीय बनवार के नागरिकों की भागीदारी को लेकर अलग-अलग चर्चाएं रहीं। कुछ लोगों ने इसे अपेक्षाकृत कम बताया, जबकि आयोजन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, विद्यार्थी, युवा और अन्य नागरिक भी शामिल हुए। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा रही कि बनवार से जुड़े कई लोगों को संगठन एवं मंत्री कार्यालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हुई हैं। इनमें मंडल अध्यक्ष रोहित जैन रिंकू, मंत्री के मीडिया प्रभारी राहुल जैन तथा मंत्री कार्यालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे आशीष जैन के नाम शामिल हैं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बनवार मंडल प्रभारी रूपेश सेन एवं विधानसभा तिरंगा यात्रा प्रभारी रानू नामदेव मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व मंडल अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद राय, शीतल राय, महामंत्री सुभाष अहिरवार, मुल्लू सिंह, मंडल उपाध्यक्ष मणि शंकर अग्रवाल, रामसेवक जैन, मिट्ठू यादव, उत्तम सिंह, लक्ष्मी ठाकुर, लक्ष्मण सिंह, विजय शंकर दुबे, अमन जैन, किशोर सिंह, देवी सिंह, प्रदीप जैन, सोनू जैन, सुरेंद्र सिंह, गौरव गोस्वामी, राजेश सिंह, धनीराम अहिरवार बीडीसी, दुर्ग सिंह, मिट्ठू सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह भी पुलिस स्टाफ के साथ व्यवस्था में मौजूद रहे। यात्रा में स्कूल के छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं, नवयुवक, व्यापारी तथा जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।मंडल अध्यक्ष रोहित जैन ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के लिए प्रेरित किया।



