13 वर्षीय बालिका भजनों के माध्यम से बांधेगी समा, गैरतगंज में सोमवार की शाम होगी भजन संध्या की धूम
ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज। नगर के ब्लाक ग्राउंड में सोमवार की शाम धार्मिक आयोजन सबके राम, सबमें राम कार्यक्रम के अंतर्गत 13 वर्षीय बालिका भजनों के माध्यम से समा बांधेगी। कार्यक्रम को लेकर वृहद तैयारियां की गई है। ऐसे में भजन संध्या का लुफ्त उठाने बड़ी संख्या में लोगो के शामिल होने का अनुमान है।
आयोजन में सुप्रसिद्ध भजन गायक कलाकार 13 वर्षीय आहना कृष्ण पाठक द्वारा मनमोहक भजनों एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।
आयोजन 26 दिसम्बर सोमवार को सायं 6 बजे से आयोजित किया जाएगा।
इसके पहले भजन गायिका आहना पाठक द्वारा दूरदर्शन, आकाशवाणी एवं विभिन्न चैनलों के माध्यम से अपनी अनेको प्रस्तुतियां दी जा चुकी है। हाल ही में भोपाल के भोजपाल महोत्सव मेले में आहना पाठक ने अपने भजनों के माध्यम से सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया था।
प्रदेश एवं देश में अपनी अद्भुत गायकी से अपनी पहचान बनाने वाली हमारे जिले की 13 वर्षीय गायिका आहना पाठक गैरतगंज में आयोजित इस कार्यक्रम में भी अपनी भजन गायकी की प्रस्तुतियां देंगी। साथ ही अपने प्रेरक प्रसंगों को समाज के बीच रखने वाले कृष्णगोपाल पाठक भी मंच के माध्यम से अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस बड़े कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति ने सभी तरह से व्यवस्थाएं की है।
सबके राम, सबमें राम के नाम से होने वाले इस धार्मिक भजन संध्या आयोजन में शामिल होने की अपील आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों से की है।



