खेल

राष्ट्रीय खेल दिवस : खुशबू धाकड़ रही प्रथम स्थान पर

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मेजर ध्यानचंद के जन्म उत्सव पर आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदौट में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।
100 मीटर दौड़ में खुशबू धाकड़ प्रथम, बंदनाअहिरवार द्वितीय, जिया ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं बालक वर्ग में आदर्श धाकड़ प्रथम, निकिल वंशकार द्वितीय, और अक्षय प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस में
सोफिया खान, गायत्री नामदेव सानिया, रानी अहिरवार, अंजलि, संजना धाकड़ आदि को सम्मानित किया गया। संस्था प्रभारी कुंती सिंह लोधी ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके खेल को देखकर लोग दंग रह जाते थे एक बार अगर उनके हॉकी स्टिक में गेंद चिपक जाए तो फिर गोल होकर ही वह गेंद छुटती थी। आगे कहा कि उन्होंने तीन बार भारत को विश्व चैंपियन बनाया था। व्यायाम शिक्षक विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे करियर में लगभग 1000 गोल किए हैं जिसमें से 400 से भी ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल है. इसके अलावा भारत के लिए 1928, 1932 और 1936 में ओलंपिक में स्वर्ण पदक भी जीते हैं। इस तरह मेजर ध्यानचंद हॉकी में तीन बार ओलंपिक के स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इस अवसर पर अशोक साहू डॉक्टर प्रतिभा बागरे, हेमलता पंथी, कमलेश कुमार अहिरवार, रवि कुशवाहा, विनीत भार्गव, मोनू साहू, रमाकांत शर्मा, बुद्धू लाल अहिरवार, खुशबू जैन, आरजू शाश्वतकर, सोनम लखेरा, चंचल विश्वकर्मा आशीष रजक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button