धार्मिक

श्रीराम लीला का हो रहा सांईखेड़ा में भव्य आयोजन, दर्शकों में भारी उत्साह

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
साईखेड़ा। श्रीरामलीला ग्राम समिति द्वारा ग्राम सांईखेड़ा बाजार चौक पर बने विशाल मंच से 16 अक्टूबर सोमवार को श्रीराम लीला का आकर्षक मंचन किया गया, लीला में बताया गया कि मुनि विश्वामित्र के साथ श्रीराम लक्ष्मण जनकपुर पहुंचते हैं मुनि विश्वामित्र का जनकपुर आगमन विशेष कार्य हेतु हुआ है, राजा जनक की प्रतिज्ञा के अनुसार उनकी पुत्री जानकी का विवाह उसी राजा से होगा जो भगवान शंकर के धनुष पिनाक को भंग करेगा, जनकपुर में प्रातः काल उठकर श्रीराम जी और लक्ष्मणजी ने गुरु विश्वामित्र से आज्ञा लेकर नगर दर्शन और पुष्वाटिका देखने जाते हैं ,
जब श्रीराम लक्ष्मण के साथ पुष्पवाटिका में फूल चुन रहे होते हैं उसी समय जनकसुता जानकीजी वहां सखियों सहित गिरिजा पूजन के लिए आती हैं तब प्रभु श्रीराम जी ने लताओं की ओर से जानकीजी के दर्शन करते हैं जानकीजी गिरिजा पूजन विधि विधान से करती हैं और वे भी प्रभु श्रीराम के दर्शन करके लौट जाती हैं। आज की लीला में काफ़ी दर्शकों में भरपूर उत्साह देखने को मिल रहा है आज दूसरे दिन पहले दिन से कई गुना दर्शकों कि संख्या में वृद्धि हुई है जिसका मुख्य कारण है श्रीराम लीला अयोजन में सुंदर प्रस्तुतियां एवम मौजुद ब्यवस्थाए। हम आपको बता दें एक समय था जब जिला रायसेन में सिलवानी तहसील के ग्राम सांईखेड़ा कि श्रीराम लीला के सुन्दर अयोजन के उदाहरण दिए जाते थे और अब बही समिती एक बार फिर अपने पुराने कलाकारों के साथ नए हुनरदार कलाकारों के साथ मंच पर है जो कि उत्साह उमंग के साथ ग्राम में यह परम्परा कायम रहें के साथ ग्राम में ग्रामीणों के सहयोग से मैदान में हैं जिसका अयोजन प्रति दिन शाम 7 बजे से प्रारंभ किया जा रहा है जो कि नवरात्रों में दशहरे तक यह अयोजन समिति द्वारा किया जायेगा वहीं समिती ने सभी क्षैत्र वासियों से निवेदन किया है कि अयोजन में पधार कर
मर्यादा पुरुषोत्म भगवान श्रीराम के जीवनचरित्र का संजीव मंचन श्रीराम लीला के मंच से प्राप्त करें।

Related Articles

Back to top button