मध्य प्रदेश
बाल कैबिनेट के पदाधिकारी को ब्लेजर प्रदान किए गए

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । प्रदेश सरकार का प्रयास है कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया जाए वहीं सामाजिक संस्थाएं भी इसमें सहभागिता कर रही हैं। और इसके सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। बालिकाओं को प्रोत्साहन करने के लिए विभिन्न राजनीतिक लोग भी सहयोग करने में पीछे नहीं है इसके लिए एक अल्प कार्यक्रम बालिका शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी विद्यालय पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कर नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति अध्यक्ष सुदर्शन सिंह घोषी के द्वारा शाला की गठित बाल केबिनेट के पदाधिकारियों को ब्लेजर उपलब्ध कराए गए, जिनका वितरण संस्था प्राचार्य राजेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
नपा उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी की इस सहृदयता के प्रति विद्यालय के समस्त स्टॉफ एवं छात्राओं ने आभार प्रकट किया है।



