लापता प्रांजल नाथ के माता पिता एवं परिजन बैठे धरने पर
प्रांजल नाथ के गुम हो जाने के दो महीने के बाद भी कोई सुराग नहीं
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । रायसेन जिले के उदयपुरा देवरी में दो माह से लापता प्रांजल नाथ के माता-पिता, परिवार के सदस्य थाने के सामने बस स्टैंड के मुख्य मार्ग पर धरना देने बैठ गए उल्लेखनीय है कि 18 अक्तूबर 2023 को 3 बजे पुस्तक लेने के नाम से घर से निकला प्रांजल नाथ लगभग 2 महीने बीत जाने पर भी कोई सुराग उसका नहीं लगा है जबकि परिवार ने इसकी रिपोर्ट देवरी थाने में दर्ज कराई है 2 माह हो चुके हैं पर अभी तक उनके पास भी कोई प्रांजल नाथ का सुराग नहीं है जबकि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने एसआईटी का भी गठन किया है उसकी भी जांच जारी है। धरना पर बैठे लापता प्रांजल नाथ के माता- पिता एवं चाचा ने पुलिस की कार्यवाही पर निराशा जाहिर की है। उन्होंने बताया कि पुलिस सक्रिय होकर कार्य करती तो अभी तक कोई ना कोई सुराग जरूर पता लग जाता।
लापता प्रांजल नाथ के चाचा चेतन नाथ ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उनकी जांच का कहीं से कहीं तक पता नहीं है। हमने ही उन्हें घटना के 15 दिन बाद देवरी के विभिन्न मागों पर लगे सीसीटीवी फुटेज निकाल कर दिए हैं जबकि यह काम उनका था। धरने पर बैठे उनके माता -पिता एवं चाचा ने वहां पर उपस्थित मीडिया के सामने अपनी बात रखी। बाद में देवरी थाना प्रभारी से भी मीडिया ने बात की उन्होंने कहा कि जांच की प्रक्रिया हर एंगल से जारी है। एस.आई.टी. अपने स्तर पर जांच कर रही है सभी लोगों का प्रयास जारी है।



