विंध्यावासिनी माता और कृष्ण कन्हैया का जन्मोत्सव श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पहरुआ खेरमाई प्रांगण में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज के सानिध्य में समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से किया गया है। गुरुवार को कथा व्यास पंकज गर्ग भाटिया आश्रम द्वारा देवी पुराण में में चल रही श्रीमद् देवी भागवत कथा के दौरान विंध्यावासिनी माता और कृष्ण कन्हैया का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
कथावाचक पंकज गर्ग ने विंध्यावासिनी माता और कृष्ण कन्हैया के जन्म की कथा का वर्णन करते हुए उनके महिमा का गुणगान किया। उन्होंने बताया कि विंध्यावासिनी माता और कृष्ण कन्हैया दोनों ही शक्ति के प्रतीक हैं और उनकी पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं।
जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया । श्रद्धालुओं ने विंध्यावासिनी माता और कृष्ण कन्हैया की आरती उतारी और उन्हें फल-फूल और मिठाई का भोग लगाया । इस अवसर पर भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने भक्ति गीतों का आनंद लिया।
जन्मोत्सव के अंत में महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया ।
यह जन्मोत्सव भक्तों के लिए एक यादगार अवसर बन गया । भक्तों ने विंध्यावासिनी माता और कृष्ण कन्हैया से आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की।



