लेखापाल एच.एल. मेहरा को सेवानिवृत्ति के बाद सम्मान सहित विदाई दी गई
रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सिलवानी । सीएम राइस स्कूल सिलवानी में कार्यरत लेखापाल एच.एल. मेहरा को सेवानिवृत्ति के उपरांत सोमवार को सम्मान सहित विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उत्कृष्ट विद्यालय के समस्त स्टाफ ने एच एल मेहरा को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह एवं शाल श्रीफल देकर सम्मान सहित विदाई दी ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत सिलवानी के अध्यक्ष ठाकुर तरुवर सिंह थे एवं विशेष अतिथि भाजपा नेता पंकज आचार्य, विशिष्ट अतिथि आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष तेग बहादुर सिंह एवं इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता गिरिजेश चौरसिया, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, पार्षद प्रतिनिधि मोहन साहू, जिला शिक्षा केंद्र से एन.के .शर्मा, सीएम. राइस के प्राचार्य एन.पी. शिल्पी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेश रघुवंशी, आजाद अध्यापक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र रघुवंशी ने एचएल मेहरा के व्यक्तित्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए मेहरा जी को कर्तव्यनिष्ठ एवं सहज व्यक्तित्व के धनी जोकि पवित्र भावना से अपने कार्य को पूर्ण करते हैं।
इस अवसर पर एस.एस. राजपूत, रामनिवास दुबे, बी.एम. विश्वकर्मा, अजय चौरसिया, देवेंद्र श्रीवास्तव , महेंद्र रघुवंशी, वरिष्ठ शिक्षक आजाद राय, आनंद पांडे, प्रवीण मिश्रा, लक्ष्मीनारायण साहू, गजेंद्र रघुवंशी, राघवेन्द्र दुबे, मानवेन्द्र रघु .दिनकर शांडिल्य आदि की उपस्थिति में सम्मान पत्र का वाचन राजेंद्र भार्गव ने किया और कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विजय सोनी ने किया। इस अवसर पर मेहरा जी के परिवार के सदस्य एवं उनके मित्रगण, कार्यक्रम में उपस्थित रहे।



