मध्य प्रदेश
वनवासी ग्राम पुद्दर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
सिलवानी । आजादी के अमृत महोत्सव में एकल अभियान के अंतर्गत सिलवानी संच के वनवासी ग्राम पुद्दर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया और बच्चों द्वारा ग्राम में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बच्चे वन्देमातरम, भारतमाता की जयकारे लगाते हुए ग्रामीणों को अपने घरों में तिरंगा लगाने के लिये प्रेरित किया।
जिसमें मुख्य रुप से एकल अभियान अंचल अध्यक्ष मुकेश राय, उपाध्यक्ष कमलेश गुप्ता, विजय यादव, एकल अभियान प्रमुख रामविलास, ग्राम आचार्य रामबाबू और ग्राम के वरिष्ठ जन उपस्थित हुए




