मध्य प्रदेश
हिंदू जागरण मंच द्वारा अखंड भारत दिवस पर तिरंगा भगवा यात्रा निकाली गई
सिलवानी। हिंदू जागरण मंच थाना सिलवानी के तत्वाधान में अखंड भारत दिवस के अवसर पर रविवार को तिरंगा भगवा यात्रा निकाली गई।
यात्रा में गाड़ी पर भारत माता की झांकी, बालिकाओं के हाथ में भगवा ध्वज और तिरंगा आकर्षक का केंद्र रही। नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया । यात्रा तहसील प्रांगण से प्रारंभ होकर शिवाजी नगर, पुराना बस स्टैंड, गांधी चबूतरा होती हुई बजरंग चौराहा पर भारत माता की महाआरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया । इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



