क्राइम

अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस पहुंची मौके पर

गैरतगंज के गैरतपुर तिराहे की घटना
रिपोर्टर : शानू मंसूरी
गैरतगंज । नगर के वार्ड क्रमांक 12 गैरतपुर तिराहे पर शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। जानकारी मिलते ही गैरतगंज थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की तथा शव की शिनाख्त करने आसपास लोगों से पूछताछ की गई।
उक्त व्यक्ति मानसिक विशिप्त बताया जा रहा है जो क्षेत्र में ही घूमता रहता था। व्यक्ति की तेज सर्दी से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
पंचनामा बनाकर पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए सिविल हॉस्पिटल गैरतगंज भिजवाया है। मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button