वन विभाग दमोह में 29 वनरक्षकों का हुआ प्रमोशन, बने वनपाल
डीएफओ सहित अधिकारियों ने शुभकामनाएं,बधाई दी
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह : वन विभाग दमोह में 29 और नौरादेही वन विभाग में पदस्थ 7 वनरक्षक से कार्यवाहक वनपाल पद पर प्रमोशन हुआ है. इसी को लेकर वन विभाग दमोह के 29 प्रमोशन वनपालों को शुक्रवार शाम वन मंडल अधिकारी कार्यालय दमोह में वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) महेंद्र सिंह उईके, उपवन मंडल अधिकारी (एसडीओ) आरसी चौबे, रैंजर दमोह विक्रम चौधरी, सिंग्रामपुर रेंजर आश्रय उपाध्याय, तेंदूखेड़ा रेंजर मेघा पटेल, रेंजर हटा ऋषि तिवारी, तेजगढ़ रेंजर नीरज पांडे, सगौनी रेंजर अखिलेश चौरसिया, रेंजर झलौन पूर्वि सिंह और स्टाफ द्वारा शुभकामनाएं, बधाई दी गई. कार्यवाहक वनपालों में जगदीश सैनी, बलवंत सिंह, जोगेंद्र सिंह, भरत सिंह, पुन्नीलाल गुर्जर, भगवान सिंह, कालीचरण पटेल, चंदू लाल अहिरवार, अनवर उल्ला खान, किशोर कुमार अहिरवार, अंजना अहिरवार, संदीप आदर्श, कमलेश सोनी,आशीष श्रीवास्तव, शेख मुख्तार, अनिल तिवारी, सुरेश अहिरवार, चंद्रेश कोप, अमित पाराशर, नारायण सिंह,यशवंत पांडे, कौशल सिंह, मनीष बुंदेला, भगवान दास सेन, विपिन चौरसिया, विनोद साहू, नईम खान, महफूज खान और नजमा खान का प्रमोशन होने पर स्टार लगाकर माल्यार्पण कर और आगे बढ़ने की शुभकामनाएं, बधाई दी गई.



