वन विभाग द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में करीब 4000 फलदार पौधों का पौधारोपण
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । हर वर्ष की भांति भी इस वर्ष भी शासन के निर्देशानुसार वन विभाग को लाखों रुपयों की लागत से फलदार एवं छायादार पौधों के रोपण का लक्ष्य दिया गया है इसी के तहत वन विभाग जहां पर खाली जगह पड़ी हुई है जैसे कि कब्रिस्तान, शमशान, सरकारी मैदान या किसान भी अपनी खाली पड़ी हुई खेती पर पौधारोपण करवा सकते हैं इसका सारा खर्च वन विभाग द्वारा किया जाएगा साथ ही उस जगह की तार फेंसिंग एवं रखरखाव के लिए शासन द्वारा हजारों की राशि वन विभाग को दी जाती है।
इसी के तहत वन परीक्षेत्र अधिकारी देवरी सर्वेश सोनी ने बताया कि आईटीआई में लगभग 4000 फलदार छायादार पौधो का रोपण वन विभाग द्वारा किया गया है और भी क्षेत्र में हजारों फलदार एवं छायादार पौधो का रोपण किया जाएगा।
इस अवसर पर तहसीलदार दिनेश कुमार बरगले ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि पौधे लगाना आसान है लेकिन उनका रखरखाव उनकी देखभाल करना कठिन है इसलिए जो भी पौधा लगाएं उसकी देखभाल अपने परिवार की तरह करें।
वही थाना प्रभारी हरिओम पटेल एवं बिजली विभाग के सब इंजीनियर एवं आईटीआई के अधीक्षक आरएन सक्सेना एवं आईटीआई का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
आईटीआई की हालत देखकर लोगों में हुई नाराजगी वर्षों से नगर देवरी की आईटीआई की मरम्मत एवं पुताई ना होने के कारण लोगों ने जब जिले की सबसे बड़ी आईटीआई एवं करोड़ों रुपयों से निर्मित भवन को देखा तो लोगों में नाराजगी देखने को मिली एवं वहां पर मौजूद अव्यवस्थाएं भी सभी ने देखी इस पर अधिकारियों एवं लोगों ने आईटीआई प्राचार्य आरएन सक्सेना से आईटीआई की हालत सुधारने के लिए कहा। ज्ञात है कि आईटीआई की हालत बद से बदतर बनी हुई है यहां पर चारों ओर गंदगी एवं आ व्यवस्थाएं देखने को मिल सकती है वही जब से आईटीआई बनी है तब से आज तक इसमें रंग रोगन नहीं हुआ है हालांकि सरकार की और से जिले के सबसे बड़े प्रशिक्षण संस्थान में इसके रखरखाव एवं रंग रोगन के लिए हजारों रुपए की राशि भेजी जाती है लेकिन बंदरबांट कर दिया जाता है।



