धार्मिक

देवरी में शनि मंदिर पर कन्या भोज एवं प्रसादी का आयोजन

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । रायसेन जिले के देवरी नगर में आईटीआई भवन के सामने बने शनि मंदिर पर भगवान शनि प्राकट्योत्सव के अवसर पर कन्या भोज एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया। ज्ञातव्य हो की प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी न्याय के देवता भगवान शनि प्राकट्योत्सव के अवसर पर भव्य भंडारे एवं कन्याभोज, महा प्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
हर वर्ष ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर शनि जयंती मनाई जाती है शनि जयंती का दिन न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि देव के जन्म का प्रतीक है पौराणिक मान्यता है कि इस दिन शनि देव का प्राकट्य हुआ था धार्मिक मान्यता है कि शनि जयंती के दिन शनि देव की पूजा अमावस्या की व्रत कथा पढ़ने और सुनने से शनिदोष से मुक्ति मिलती है और जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं शनि मंदिर पुजारी पंडित रामनाथ जोशी ने बताया कि इस वर्ष शनि महाराज भ्रमण काल में है जिसमें मेष धनु सिंह राशि में विकृति से प्रवेश कर चुके हैं मेष राशि वालों को साडेसाती एवं धनु सिंह राशि वालों को अढ़ैया शनि चल रहे हैं इससे आगे पीछे की राशि वालों को शुभ अशुभ फल देने वाले हैं शनि देव की पूजन में तिल तेल लोहे की खील, काला कपड़ा, काला फूल लेकर शनि मंदिर पर शनि देव की पूजन करने से जीवन में सफलता मिलती है और परेशानियां दूर होती हैं वहीं न्याय के देवता शनि महाराज की जयंती पर भक्त सुबह से ही मंदिर पर आना-जाना शुरू हो गया और पूरी विधि विधान से पूजन के बाद महाप्रसादी ग्रहण की वहीं व्यापारी बल्ली सेठ ने सुबह पूजन के बाद 56 प्रकार के भोग भगवान शनि देव को लगाएं वही शाम के समय भक्तों का जनसमूह शनि मंदिर पर देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button