प्राणघातक हमले के आरोप में नपा उपाध्यक्ष का नाम शामिल करने पर जांच की मांग

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । गत 11 नवंबर को अतिथि शिक्षक पर हुए प्राण घातक हमले की एफआईआर मैं नगर पालिका उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी का नाम शामिल किए जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष सहित परिषद के सदस्यों ने एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव एवं थाना प्रभारी राजीव उईके को सौंप कर फिर से कारण की जांच कर नपा उपाध्यक्ष का नाम हटाए जाने की मांग की है।
आवेदन में बताया गया है कि 11 नवंबर को साहिल गुप्ता पर किए गए हमले में विभिन्न धाराओं में नपा उपाध्यक्ष सुदर्शन उर्फ भत्तू घोषी का नाम मिथ्या आलिप्त करने पर किसी वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराए जाने की मांग करते हुए बताया है कि
भत्तु उर्फ सुदर्शन घोषी पिता जाहर सिंह घोषी आयु-35 वर्ष पर साहिल गुप्ता द्वारा एक मिथ्या अपराध थाना बेगमगंज में पंजीबद्ध करा दिया गया है। जबकि वास्तविकता यह है कि घटना के पूर्व लगभग पौने चार बजे दिन के नसरुल्लागंज के ग्राम भैरूंदा में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा थी। जिसमें मैं गुलाब रजक (पार्षद), प्रवीण जैन (पार्षद), हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष संतोष राय, उपसरपंच इन्दल सिंह लोधी के साथ घटना स्थल बेगमगंज से लगभग 200 कि.मी. दूर उक्त सभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह के साथ उपस्थित था।
प्रथम सूचना रिर्पोट में घटना का समय लगभग 4 बजे शाम दर्शाया गया है। उक्त सभा स्थल के फोटोग्राफ्स भी है। और नपा उपाध्यक्ष के दोनों मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल्स भी नसरूल्लागंज भैरूंदा की है। जिसे श्रीमान के द्वारा जांच में प्राप्त की जा सकती। वापसी में सलकनपुर वाली माता के दर्शन किए। वहां पर वाहन कमांक एम.पी. 13 जेड.एल.0126 के जो रसीद कटी वह भी अवलोकनार्थ प्रस्तुत की गई है दर्शन करते हुए सभी लोग रात्रि में लगभग 10-11 बजे वापिस बेगमगंज आए थे।
आवेदन में यह भी बताया गया है कि वर्तमान में नगर पालिका परिषद बेगमगंज जिला रायसेन में जनप्रतिनिधि के रूप में नगर पालिका उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। फरियादी पक्ष द्वारा एवं राजनैतिक द्ववेष वश नपा उपाध्यक्ष का नाम प्रथम सूचना रिर्पोट में मुख्य हमलावर के रूप में दर्शित कर दिया है।
आवेदन में मांग की गई है कि अपराध क्र. 342/2024 थाना बेगमगंज की पुनः एवं निष्पक्ष जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराकर सुदर्शन घोषी का नाम उक्त अपराध से पृथक किया जाए। आवेदन के साथ सभा स्थल के फोटो और कुछ रसीदें भी प्रस्तुत की गई हैं।
आवेदन देने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष संतोष राय, पार्षद अजय जैन, प्रवीण जैन, गुलाब रजक, ओंमकार यादव, महेश साहू, रवि राज, राजीव दुबे, बृजेश लोधी, लोकराज सिंह ठाकुर आदि अन्य लोग शामिल थे।



