मध्य प्रदेश

विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत बीजाडोगरी एवं गूढ़ा पहुंची

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
जबेरा । विकसित भारत संकल्प यात्रा जनपद पंचायत जबेरा की ग्राम पंचायत बीजाडोगरी ग्राम पंचायत गूढ़ा पहुंची। यात्रा के माध्यम से शासन की योजनाओं और विकास कार्यों सहित उपलब्धियों की जानकारी, जन-जन तक पहुंचाई गई। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शनी लगाकर हितग्राहियों को मौके पर योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभान्वित किया गया विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भावसिंह मासाब, मंडल अध्यक्ष सत्यपाल सिंह की उपस्तिथि में पुष्पेन्द्र पटेल एपीओ मनरेगा, धमेंद्र रजक बीसी, भरत नेमा उपयंत्री, नीतेश असाटी ने शपथ दिलाई। विकसित भारत संकल्प यात्रा में लाभार्थियों को संबोधित करते हुए भावसिंह लोधी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी, विकसित संकल्प यात्रा के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर गांव-गांव पहुंच रही है। सरकार देश के गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने लोगों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। कार्यक्रम उपस्थित उपयंत्री नीतेश असाटी मुकेश खरे आरआई पटवारी विपुल श्रीवास्तव डिप्टी नेकनाराण खरे, अशोक कुमार अहिरवार, डी पी नापित, अन्नपूर्ण दुवे, महिला वाल विकास, सुनीता अहिरवार स्वास्थ्य विभाग, दिनेशकुमार तिवारी पशु विभाग, ग्राम पंचायत बीजाडोगरी सरपंच गेंदाबाई, ग्राम पंचायत गूढ़ा मायाबाई सरपंच, सचिव अर्जुनसिंह, सचिव वीरेंद्रसिंह, सहायक सचिव धमेंद्रसिंह, सहायक सचिव सुरेश सिंह, अलका राजौरिया, मथुरा बाई शिक्षा विभाग से रतन सिंह महाराज सिंह, भूपतसिंह, राजकुमारसिंह, बिहारी सिंह विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों की उपस्तिथि रही।

Related Articles

Back to top button