मध्य प्रदेश

सुखदेव सिंह गोगामेडी को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यवाही की मांग

रिपोर्टर : कंचन साहू
उमरिया। राजस्थान के जयपुर में राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या उनके घर में घुसकर कर दी गई। उन हत्यारो के विरोध में उमरिया जिला के युवा साथियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई और राजस्थान सरकार से गुजरिश है कि उनके परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए। ये वही व्यक्ति थे जो JNU की दीवारों मैं जो ब्राह्मण बनिया भारत छोड़ो ये लिखा था इसके विरुद्ध में वो सबसे पहले सामने आए थे और उन्होंने कहा था की ब्राह्मण बनिया को भारत छोड़वाने से पहले राजपूतों की तलवार से होकर गुजरना पड़ेगा। जिसमें उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उपस्थित आदित तिवारी, जतिन तिवारी, ध्रुवेंद्र सिंह (ध्रुव), अभय सिंह, रितिक सोनी, संजय यादव, राहुल साहू . अमन, अन्य यूवा साथी उपस्थित थे। जिस प्रकार से आज सामान्य वर्ग के ऊपर अत्याचार हो रहा है हम सरकार से गुजरिश करना चाहते है की अपराधी के ऊपर सक्त से सक्त कारवाही करके उनके परिवार को न्याय दिलाया जाए।

Related Articles

Back to top button