मध्य प्रदेश

विकास यात्रा लेकर हर ग्राम पहुंच रहे जबेरा विधायक धर्मेंद्रसिंह लोधी

बच्चा पेट मे आने से अंतिम यात्रा तक भाजपा सरकार की योजनाएँ चलती है
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । तेंदूखेड़ा विधानसभा 56 जबेरा जनपद तेंदूखेड़ा में विकास यात्रा के आठवें दिवस विकास यात्रा लेकर जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी पहुंचे ग्राम पंचायत बिसनाखेड़ी, धनेटा माल, मगदुपुरा,सेहरी, बैरागढ़, पुरा इन सभी ग्राम पंचायतों पहुंचकर विधायक ने सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी एवं विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाएं जन्म से लेकर व्यक्ति जब अंतिम यात्रा तक जाता है तब भी भाजपा सरकारी योजनाएं चलती हैं उन्होंने कहा कि बच्चा जब पेट में आता है जब बच्चे का जन्म होता है तो ₹5000 सरकार देने का काम करती है एवं बिटिया के लिए लाडली लक्ष्मी योजना जिसमे बच्ची के विवाह के समय जब वह 21 वर्ष की हो जाती है अब सरकार लाडली लक्ष्मी योजना के तहत₹118000 देने का कार्य करती है एवं व्यक्ति जब अंतिम यात्रा पर जाता है तब अगर व्यक्ति की मृत्यु 60 वर्ष से कम उम्र में हो जाती है तब सरकार दो लाख और 4लाख देने का काम करती है इस दौरान विधायक ने कहा कि भारत सरकार की तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं एवं योजनाओं से लाभार्थि होने के लिए आप सभी पात्र हितग्राहियों को आवश्यक रूप से संबल कार्ड प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाने चाहिए ताकि योजनाओं का लाभ मिल सके ग्राम धनेटा में पहुंचकर विधायक स्कूली छात्र छात्राओं को सम्मानित किया इस दौरान विधायक ने निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। इस दौरान विधायक ग्राम पंचायत मगदुपुरा पहुंचे जहां कम संख्या में प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य होने से सहायक सचिव को समझाइस दी की जल्द से जल्द पात्र हितग्राहियों के नाम आवास योजना में जोड़ने का कार्य करें अगर किसी भी प्रकार से लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। दौरान विधायक संत श्री रविदास जयंती समारोह में सम्मिलित हुए एवं आशीर्वाद लेकर बड़े बुजुर्गो का सम्मान किया।

Related Articles

Back to top button