मध्य प्रदेश

विजय दिवस पर रानी दुर्गावती छात्रावास की छात्राओं द्वारा पथ संचलन निकाला गया

रायसेन । 1971 में हुए भारत पाकिस्तान के युद्ध में पाकिस्तान से बांग्लादेश को भारत ने स्वतंत्र कराया था। तभी से 16 दिसंबर विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसी उपलक्ष में रायसेन शहर के सांची मार्ग पर स्थित रानी दुर्गावती छात्रावास की 105 छात्राओं द्वारा पथ संचलन निकाला गया जो कि छात्रावास से सुबह 11 बजे प्रारंभ हुआ एसपी ऑफिस से वापस गोपालपुर मंदिर में समाप्त हुआ। इस संचलन में छात्राएं अनुशासन के साथ कदमताल मिलाकर चल रही थी। सरस्वती विद्या मंदिर बालिका छात्रावास की प्राचार्य ममता यादव ने बताया 16 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। सन 1971 में पाकिस्तान और भारतीय सेना के बीच युद्ध हुआ था जो 3 दिसंबर से 16 दिसंबर तक लगातार चला हमारी भारतीय सेना के सामने पाकिस्तानी सेना ने अपने घुटने टेक दिए और 90 हजार सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था और उस समय बांग्लादेश को पाकिस्तान से भारतीय सेना ने स्वतंत्र कराया था। इसी उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 16 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Related Articles

Back to top button