मध्य प्रदेश
वितरण केंद्र के समाने बारहमासी कीचड, नागरिक परेशान
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । नगर परिषद साईखेडा के एक मात्र सार्वजनिक खाद्य वितरण केन्द्र के सामने जल भराव के कारण बारहमासी कीचड़ रहती है ।जिससे वितरण केंद्र आने जाने उपभोक्ता, शमशान घाट, आगनबाड़ी ,सेवा सहकारी बैंक आने जाने मोहल्ला वासियों को बेजा परेशानी होती है।इसी प्रकार शौचालय के सामने शिव मंदिर और हैंडपंप के पास मुख्य नाली मै जाली लगी होने से बरसात का मालवा पन्नी आकर रूक जाती है जिससे पानी का बहाव सडक होता है। गंदगी की बजह से हैड पंप का पानी दूषित निकलता है और गंदगी मची रहती है । जाली निकल जाने पर पन्नी और कचडा नहीं रूकेगा ।पूर्व नगर परिषद सीएमओ और कर्मचारियों से बार बार कहने पर समस्या का निदान नहीं हुआ। जनापेक्षा वितरण केन्द्र के सामने मुरम बजरा डालने से कीचड़ और जाली निकलने से गंदगी से मोहल्ला वासियों को छुटकारा मिलेगा।



