मध्य प्रदेश

विद्यार्थी परिषद ने मनाया अभाविप स्थापना दिवस

सिलवानी । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सिलवानी के द्वारा स्थापना दिवस का कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर में रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयम सराठे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में सरस्वती पूजन नगर छात्रा प्रमुख प्रांजल साहू एवं रिचा मेहरा द्वारा की गई । संगोष्ठी कार्यक्रम में बताया गया कि विद्यार्थी परिषद एक ऐसा छात्र संगठन है जो हर समय राष्ट्र एवं समाज के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता चला आ रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र हित के लिए हमेशा से मजबूती से खड़ा हुआ है जो कि विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन के रूप में कार्य कर रहा है। संघ के बलराज माधोक जी की अगुवाई में विद्यार्थी परिषद की स्थापना की गई थी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 74 वां स्थापना दिवस सरस्वती विद्या मंदिर में संगोष्टी, देशभक्ति गीत, राष्ट्रभक्ति गीत एवं स्लोगन प्रतियोगिता का कार्यक्रम रखा गया। विद्यार्थी परिषद अपने 75वे वर्ष में प्रवेश कर रही है। इस अवसर पर संयम सराठे, जय यादव, अंत्योदय पांडेय, आदित्य दुबे, पुस्पेंद्र पाराशर, रवि साहू, प्रवीण परिहार, प्रदीप रजक, ऋषि श्रीवास्तव, सिद्धांत यादव, प्रांजल साहू, रिचा मेहरा, रेणु मेहरा, शीतल मेहरा, दीप्ति रजक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button