धार्मिकमध्य प्रदेश

विद्यासागर जी महाराज ने समाज को दिशा दी, सर्व समाज की विनयांजलि सभा आयोजित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी पर्वत पर जैन मुनि आचार्य विद्यासागरजी महाराज पंचतत्व में विलीन हो गए. उनके निधन से जैन समाज के साथ साथ समस्त समाजों में शोक की लहर व्यात है। मंगलवार को सकल जैन समाज द्वारा खितौला के जैन मंदिर के समीप एक विनयांजलि सभा का आयोजन हुआ जिसमें सभी समाज के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभा में जैन साध्वी द्वय ने भी अपने भाव व्यक्त किए ।
विनयांजलि सभा में सिहोरा विधायक संतोष बरकडे, नगरपालिका अध्यक्ष संध्या दुबे, नगर अध्यक्ष अंकित तिवारी सहित जैन समाज खितौला सिहोरा, ब्राह्मण समाज सिहोरा, गहोई समाज, यादव समाज, चौरसिया समाज, मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button