मध्य प्रदेश

राज्य शिक्षा केन्द्र से ओआईसी ने स्कूलों में पहुंचकर सर्वे की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विकासखण्ड की चयनित शालाओं में एफएलएन मिडलाइन सर्वे आयोजित
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेडा । राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक की चयनित शासकीय शालाओं में कक्षा 2 एवं 3 के बच्चों की मूलभूत दक्षताओं के आंकलन हेतु एफएलएन मिडलाइन सर्वे का आयोजन किया गया। उक्त सर्वे मे एकीकृत शा नवीन माध्यमिक शाला सांगई, सोकलपुर, शासकीय प्राथमिक शाला बगदरा, धौखेड़ा, मोहड़ ग्वारी, टेकापार, बंधा, दिग्सरा, मुआर टोला अजन्दा आनंदनगर टोला, शासकीय माध्यमिक शाला किसानी गाडरवारा एवं शासकीय माध्यमिक शाला बनवारी में एफआई के रूप में नरसिंहपुर डाइट से डीएड की छात्राओं ने रुट प्रभारियों के साथ आकर सर्वे का कार्य पूर्ण किया। उक्त सर्वे में प्रति कक्षा 10 बच्चों का चयन कर उनसे गणित एव हिंदी विषय के प्रश्नों को हल कराकर उनकी मूलभूत दक्षताओं का आंकलन किया गया। सर्वे व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से राज्य शिक्षा केन्द्र से नरसिंहपुर जिले हेतु नियुक्त ओआईसी जयश्री पिल्लई ने डाइट व्याख्याता डीके सेन, निपुण फेलो नेहा राजन के साथ किसानी स्कूल गाडरवारा, सांगई एवं बनवारी की माध्यमिक शालाओं में पहुँचकर निरीक्षण किया। उन्होंने एफआई, शिक्षको एवं बच्चों से चर्चा करते हुए सर्वे की प्रगति से जुड़ी जानकारी ली। इसके अलावा डाइट से व्याख्याता संजय शर्मा ने भी किसानी स्कूल, सांगई एवं बगदरा की शालाओं में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सर्वे हेतु बीआरसीसी संदीप स्थापक ने किसानी स्कूल गाडरवारा, बीएसी व सर्वे हेतु ब्लॉक समन्वयक पवन राजौरिया ने किसानी गाडरवारा, सांगइ, बगदरा, धौखेडा, आनंद नगर , मोहड़ ग्वारी, सोकलपुर , बीएसी योगेंद झारिया ने टेकापार की प्राथमिक शाला में अवलोकन किया।
उल्लेखनीय है कि सर्वे हेतु साईंखेड़ा ब्लॉक से 6 रुट प्रभारियों के रूप में शिक्षको की ड्यूटी लगाई गई थी जो सुबह डाइट नरसिंहपुर से अलग अलग शालाओं हेतु नियुक्त एफआई को बसों से स्कूलों तक लेकर आये एवं सर्वे उपरांत डाइट छोड़ने गए।

Related Articles

Back to top button