सरस्वती शिशु मंदिर साईखेडा में पूर्व छात्र बैठक सम्पन्न

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा । मंगलवार को सरस्वती शिशु मंदिर साईखेडा में पूर्व छात्र सम्मेलन आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें पूर्व छात्रों की उपस्थिति रही जिसमें सभी पूर्व छात्रों ने अमूल्य सुझाव ओर कार्यक्रम की रूपरेखा योजना बनाई एवं कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए सभी पूर्व छात्र सर्व सहमति से एक पूर्व छात्र सम्मेलन आयोजन समिति का गठन करने का निर्णय लिया जिसमें दायित्व वितरण कर आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने आग्रह किया गया। कार्यक्रम दिनांक 24 मार्च 2024 को आयोजित किया जाएगा एवं जिसमें लगभग 250 पूर्व छात्र छात्राओं की उपस्थिति का लक्ष्य रखा गया जिसमें शीघ्र सभी पूर्व छात्र छात्राओं की सूची बनाकर कार्यक्रम सूचना देने पर बेचवार दायित्व वितरण किया गया एवं आगामी बैठक दिनांक 3 मार्च रविवार को सायं 4 बजे पुनः योजना बैठक आयोजित की जायेगी जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा सभी पूर्व छात्र छात्राओं से बैठक में शामिल होने की अपील की गई है। बैठक प्राचार्य सुनील स्थापक एवं कार्यक्रम प्रभारी आचार्य राकेश खेमरिया के मार्गदर्शन में आयोजित हुई जिसमें लखन पटेल, अनुराग शर्मा, बिषेश अवधिया, सौरभ सोनी, ब्रिजेन्द्र पटेल, शिवम पेठिया, आशीष तिवारी, नीलेश तोमर, प्रशांत अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, उमेश कुशवाहा आदि की उपस्थिति रही।



