मध्य प्रदेश
विवाह का सीजन शुरू होते ही बाजार में बिकने लगे बांस से बने पिटारे

सिलवानी। हिंदू रीति रिवाज से होने वाले विवाह कार्यक्रम में पिटारा का महत्व है। पिटारा यानी बांस से बनाया जाने वाला एक ऐसा पात्र जिसमें सामान रखा जाता है। इस टोकनी को पिटारा कहते हैं। टोकनी के ऊपर बांस की पतली सीखों से कवर भी बनाया जाता है और बाद में इसे और भी खूबसूरत बनाने के लिए रंग कर दिया जाता है। बंसल समाज के लोग इसे बनाते हैं और फिर बाजार में रखकर बिक्री करते हैं।
नगर में पुराने बस स्टैंड के पास एवं अन्य स्थानों पर यही पिटारा बिकता नजर आया। इसकी बिक्री करने वाले दुकानदार से बात की, तो उसने बताया कि इसकी कीमत ढाई सौ से तीन सौ रुपए है। बताया गया कि यह पिटारा दुल्हन अपने मायके से लाती है, जिसमें उसके परिजन ससुराल वालों के लिए पकवान व अन्य सामग्री रखते हैं।



