मध्य प्रदेश
भीम आर्मी ने सलामतपुर चौराहे पर लगाया जाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने समझाइश दी
रिपोर्टर : नसीम अली
रायसेन । रायसेन जिले के सलामतपुर चौराहे पर शनिवार शाम 5 बजे से भीम आर्मी द्वारा चक्का जाम कर दिया गया जो काफी देर चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची प्रदर्शन का काफी देर चलने के कारण रोड के दोनों और वाहनों की लंबी लंबी लाइन लग गई। जिस कारण लोग जाम में फंसे रहे।
बताया जा रहा है कि भीम आर्मी द्वारा रैली विदिशा की ओर जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में किसी व्यक्ति द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इसी बात से नाराज भीम आर्मी और अहिरवार समाज द्वारा जाम लगा दिया सूचना लगते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा मौके पर पहुंचे। वहीं लोगों को समझाइश दी गई, इसके बाद जाम खुलवाया।



