विधायक के अथक प्रयास से 132 केवीए विद्युत सब स्टेशन निर्माण की स्वीकृति
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । विगत वर्ष 10 नवंबर 2022 को उदयपुरा विधानसभा के विधायक देवेंद्र पटेल ने प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान से चिट्ठी के माध्यम से मांग रखी, थी कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन भोपाल उपरोक्त विषयांतर्गत लेख हे की तहसील बाड़ी जो की भोजपुर एवं उदयपुरा दोनों विधानसभा में आती है दोनों विधानसभा क्षेत्रों के जनसमुदाय के लिए एक,सौ बत्तीस,के,वी,ए विद्युत सब स्टेशन का निर्माण होना अति आवश्यक है जिससे कि किसानों के वोल्टेज की समस्या खत्म हो जाएगी। जिसको लेकर विधायक पटेल समय-समय पर मध्यप्रदेश शासन का ध्यान आकर्षित करते रहे। और उदयपुरा एवं भोजपुर विधानसभा के विद्युत वोल्टेज की मार झेल रहे किसानों की समस्याओं को लेकर अथक प्रयास करते रहे। जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संज्ञान लेते हुए विधायक पटेल की मांग पर मुहर लगाते हुए बाड़ी तहसील में 132 केवी सब स्टेशन का निर्माण हेतु स्वीकृति प्रधान की ओर उदयपुरा एवं भोजपुर विधानसभा के लोगो को एक और सौगात दी इस स्वीकृति पर विधायक पटेल ने सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए मध्यप्रदेश शासन का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।



