क्राइम

सरपंच के पिता की गोली मारकर हत्या, सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराने पर खेला खूनी खेल

रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । मझौली के लोहारी अनघोरा गांव निवासी सरपंच राहुल यादव के पिता कंचन यादव उम्र 56 साल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार रात करीब 11.30 बजे की है। घटना के समय – कंचन यादव घर से चंद कदम दूर अपने पड़ोसी के घर पर थे। गांव में ही रहने वाले कंचन यादव के भतीजे रघुराज यादव ने बताया की रविवार को गांव में रंग पंचमी मनाई जा रही थी । पड़ोसी के घर त्यौहार पर शोक होने के कारण कंचन यादव संवेदना व्यक्त करने तथा रंग पंचमी की बधाई देने गए थे। तभी पूर्व सरपंच शनेंद्र चौहान 15 से ज्यादा हथियारबंद हमलावरों को लेकर वहां पहुंच गया। उसका छोटा भाई गुड्डू, आयुष, सर्वेश समेत परिवार के अन्य सदस्य और साथी बदमाश हमले में शामिल रहे।
रघुराज ने बताया कि हमला कंचन’ यादव पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। 6 से 7 फायर हुए। एक गोली कंचन के सीने में तथा दूसरी पेट में जा घुसी मौके पर अफरा-तफरी मच गई इसी बीच एक अन्य युवक के पैर में गोली लगने का पता चला।पेट और सीने में लगी गोली। कंचन यादव को जबलपुर गोलबाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
रघुराज ने बताया कि हमलावरों ने कंचन का घर घेर लिया। कुछ लोग वहां किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे
जमीन खाली कराने की रंजिशः रघुराज ने बताया कि हमलावर पूर्व सरपंच शनेंद्र चौहान ने गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था कंचन यादव के सरपंच बेटे ने प्रशासन की मदद से उसके कब्जे से शासकीय जमीन मुक्त कराई थी। तभी से शर्मेंद्र चौहान कंचन यादव से रंजिश रखने लगा था दोनों के बीच पंचायत चुनाव में भी विवाद हुआ था दो-तीन दिन पहले भी शर्मेंद्र चौहान ने कंचन यादव को धमकाया था।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया।

Related Articles

Back to top button