कृषिमध्य प्रदेश
यूरिया को लेकर जिला अध्यक्ष ठाकुर रणजीत सिंह ने सौपा ज्ञापन
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
बरेली। यूरिया के संकट से किसान उवर नही पा रहा है। इसी को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के जिला अध्यक्ष ठाकुर रणजीत सिंह ने बरेली अनुविभागीय अधिकारी को एक ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में उल्लेखनीय किया गया की जल्द से जल्द किसानों को उचित मात्रा में नगद व उधार किसानों को यूरिया उपलब्ध कराया जाए, किसान सुबह से ठंड में लाइन में लगा रहता है तब भी किसानों को उचित मात्रा में यूरिया की उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। एवं जो मजदूर है उनके कार्ड बनाए जाए जिससे की उन्हे प्रत्येक ग्राम पंचायत में यूरिया की व्यवस्था कराई जाए। जिससे मजदूर अपनी मजदूरी भी कर सके।
जिला अध्यक्ष ठाकुर रणजीत सिंह ने कहा की यदि जल्द यूरिया की व्यवस्था शासन प्रशासन ने नही कराई तो किसान संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा।



