दीपक जैन को बनाया गया युवा कांग्रेस सोशल मीडिया का प्रदेश समन्वयक
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह, पथरिया । युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अखलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया , युवा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष अखलेश शर्मा व प्रदेश युवा कांग्रेस संघठन मंत्री प्रशांत पाराशर की अनुसंशा पर पथरिया निवासी दीपक जैन ( सेमरा ) को युवा कांग्रेस सोशल मीडिया का प्रदेश समन्वयक मनोनीत किया है !
दीपक जैन ने नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग से सक्रीय राजनीति की शुरुवात की इसके बाद सोशल मीडिया का विधानसभा अध्यक्ष , जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस सोशल मीडिया व विधानसभा उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस के पद पर रहते निरंतर कांग्रेस पार्टी की विचार धारा को मजबूत किया । दीपक जैन की निरन्तर पार्टी के प्रति समर्पित मेहनत को देखते हुए युवा कांग्रेस संघठन ने यह बड़ी जिम्मेदारी सौपी है। प्रदेश समन्वयक नियुक्त होने के बाद लगातार दीपक जैन को सोशल मीडिया व अन्य प्लेटफार्म पर शुभकामनाएं प्राप्त हो रही। युवा कांग्रेस संघठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वाहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी व मेहनत से करूँगा । पार्टी ने जो विश्वास जताया है उसी विश्वास के साथ कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन – जन तक पहुँचाने का काम करूंगा ।



