विभिन्न ग्रामों में जाकर महिला चौपाल आयोजन कर रहे हैं मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र
रिपोर्टर : रामकृष्ण धाकड़
बम्होरी । मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र विभिन्न ग्रामो में जा कर महिला चौपाल आयोजन कर रहे है। मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों ने बताया कि इसी कड़ी के तहत ग्राम पंचायत सियलवाड़ा और करतौली आँगनवाड़ी में महिलाओं से संवाद किया जिसमें मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जैसे लाडली बहना योजना, गांव की बेटी, प्रतिभा किरण, लाडली लक्ष्मी योजना, प्रसूति सहायता योजना , दिव्यांग पेंशन, वृद्ध पेंशन, आवास योजना इत्यादि की जानकारी महिलाओं को प्रदान की तथा महिलाओं को विस्तार पूर्वक एक एक योजना के बारे में समझाया कि किस योजना का लाभ किस प्रकार उनको प्राप्त होगा। मध्यप्रदेश शासन की सभी योजनाओं के बारे में जानकर एक उत्साह की झलक देखने को मिलती है । जनसेवा मित्र आकाश मीणा, सुमित लोधी , रोहित मीणा, नीरज साहू टीम सिलवानी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रुक्मणी उपस्थित रही।



