मध्य प्रदेशराजनीति

जन आशीर्वाद यात्रा में सिलवानी नगर पंचायत को दी करोडों की सौगात

कांग्रेस का गठजोड़ सनातन धर्म के खिलाफ बात करती है : भूपेन्द्र सिंह नगरीय प्रशासन मंत्री
सिलवानी । गुरुवार को मुख्यमंत्री जनआशीर्वाद का नेतृत्व नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह कर रहे थे । जन आशीर्वाद यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया । सिलवानी शहर की सीमा में प्रवेश करते युवा भाजपा का झण्डा लेकर एक रैली जनआशीर्वाद यात्रा के साथ चल रही थी ।जन् आशीर्वाद यात्रा में पूर्व कैबिनेट मंत्री सिलवानी विधायक ठाकुर रामपालसिंह जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, दीपक रघुवंशी सिलवानी नगर पालिका अध्यक्ष रेशु जैन, विधायक प्रतिनिधि विभोर जैन सहित कई नेता भी मौजूद थे ।
सिलवानी नगर के बजरंग चौराहा परआयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सिलवानी विधायक ठाकुर रामपालसिंह ने कहा कि जहां कांग्रेस के शासन में सिलवानी विधानसभा काला पानी हुआ करता था आज विकास की गंगा बह रही है सड़क पानी बिजली चारो तरफ दिखाई दे रहा है आज आप सभी के बीच विकास को लेकर ही यह जन आशीर्वाद यात्रा आपके बीच पहुंची ।आज हम सभी को पूरा भरोसा है कि जहां कांग्रेस तुस्टीकरण को लेकर धर्म क्यों लेकर वोट मांगती है लेकिन भाजपा विकास को लेकर आप सभी के बीच अपने लिए वोट मांगने आई है । आज समस्त योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर हितग्राही के खाते में पहुंच रहा है। संपूर्ण योजनाओं का लाभ हितग्राही को मिल रहा है। ऐसे में हम आप सभी के बीच हैं और यह अपेक्षा रखेंगे कि आप सभी का इस विशाल समूह के रूप में जो आज दिखाई दे रहा है ऐसे ही आशीर्वाद मुझे मिलता रहे, जिससे कि इस पूरे सिलवानी क्षेत्र में विकास को गतिमान करतेरहे ।
नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आम सभा को सबोधित किया। उन्हाने भाजपा सरकार की योजनाओे की जमकर प्रषसं की तथा कांग्रेस की नतियो की कटु आलोचना करते हुए सनातन घर्म विरोधी बताया। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सिलवानी नगर के विकास के लिए नगर परिषद को 20 करोड़ की राशि दिए जाने की धोषणा की। कांग्रेस कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर तीखे तंज कसे।

Related Articles

Back to top button