मध्य प्रदेश

विश्व हिंदू परिषद का हितचिंतक अभियान प्रारंभ

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल द्वारा पूरे विश्व में रहने वाले सभी हिंदुओं के मन में हिंदुत्व का भाव जागृत करने और उन को संगठित करने के उद्देश्य से हिंदू समाज के सभी बंधुओं के पूज्य संतों को एक मंच पर लाकर हिंदू धर्म संगठित किया। हिंदू समाज की सेवा करने के संस्कारों को विकसित करने साथ-साथ सेवा कार्यों की प्रेरणादायक संस्कारों में सहभागिता बनाना, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के अथक प्रयासों से हिंदू समाज के खोए हुए स्वाभिमान को जगाने और समय के साथ भेदभाव को समाप्त कर समरसता लाने के लिए विश्व हिंदू परिषद बड़े स्तर पर कार्य कर रहा है। विश्व हिंदू परिषद अपने मूल्य विश्वासों, पवित्र परंपराओं की रक्षा के लिए गौ रक्षा, हिंदू मठ, मंदिर की रक्षा करने एवं हिंदुओं का धर्मांतरण, आतंकवाद, घुसपैठियों व लव जिहाद जैसे असामाजिक कार्यों को रोकने कार्य करते हुए हिंदू समाज की अदम्य शक्ति को जागृत एवं संगठित करने की ओर कार्य कर रहा है।
जिसको लेकर विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल ने नगर के शासकीय महाविद्यालय में पहुंच कर सदस्यता अभियान के तहत छात्र, छात्राओं को सदस्यता दिलाई।
इस दौरान जिला सेवा संपर्क प्रमुख नरेश बालियान, जिला मंत्री बद्री पाराशर, जिला प्रमुख कमल नामदेव, विश्वहिन्दू प्रखंड अध्यक्ष बद्री प्रजापति, जिला संयोजिका भारती पंथी, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र राय, उपाध्यक्ष मोना राय, उमेश घोसी, गौरव पाठक, मातृशक्ति संयोजिका रजनी पंथी, अंजली पंथी, सोनिया, आशी श्रीवास्तव, राजकुमारी शाक्या, राजनंदिनी बंसल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button