क्राइम
आलू ट्रक पुलिया से नीचे गिरा तो दूसरा पुलिया के पास पलटा,आगरा से बिलासपुर जा रहे
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बटियागढ़ (दमोह) । आलू को आलू से प्यार हो गया एक गिरा तो दूसरा हादसे का शिकार हो गया ।
जी हां आगरा से बिलासपुर आलू लेकर जा रहा एक ट्रक अचानक बटियागढ़ थाना अंतर्गत केवलारी की पुलिया के पास पुलिया से नीचे गिर गया जिसमें दोनों चालक बुरी तरीके से गंभीर हो गए जिन्हें डायल हंड्रेड द्वारा 108 की मदद से बटियागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है वहीं घटना के 1 घंटे के अंदर दूसरा आलू से भरा ट्रक पुलिया के पास पलट गया पुलिया में गिरा ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है ।
बटियागढ़ पुलिस द्वारा जानकारी लेने पर पता चला कि पुलिया से पहले सड़क पर झोल होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गया। वही दूसरा ट्रक भी उक्त झोल के कारण अनियंत्रित होकर पलटा है। घटना रात करीब आठ से दस बजे के बीच बताई जा रही है।




