धार्मिक
नगर में निकाली जायेगी रविवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिला सहित सिहोरा नगर में रविवार की शाम 4 बजे के दौरान बाबा शाला से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का आयोजन किया जाना है!
धर्म समिति के कार्यकर्त्ताओ ने जानकारी देते हुये बताया कि भगवान जगन्नाथ की रथ शोभा यात्रा का आयोजन दिनांक 7 जुलाई 2024 रविवार को शाम 4 बजे से बाबा शाला से निकाली जायेगी! इस दौरान सभी भगवान जगन्नाथ के दिव्य दर्शन एवं उनके रथ को लेकर नगर भम्रण करेंगे! इस आयोजन की तैयारी पूर्ण रूप से जारी है सभी भक्तों से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में उपस्थिति होने सभी स्थानीय लोंगो से आयोजन समिति ने आग्रह किया है।



