मध्य प्रदेश

पीपल पेड़ की डाल गिरने से घर हुआ क्षतिग्रस्त

थम्मन सिंह रघुवंशी ने कहा हमारा घर टूट गया, कवेलू चूरिया लकड़ी सब टूट गई
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
सिलवानी। तहसील के ग्राम देवरी के बीच गांव में मंदिर के यहां करीब 100 बर्ष पुराना पेड़ है। रविवार को तेज हवा पानी के साथ पीपल की एक बड़ी डाल थम्मन सिंह रघुवंशी के घर पर गिर गई।
जिस से करीब 50 हजार का नुकसान बताया जा रहा है। थम्मन सिंह रघुवंशी निवासी देवरी ने बताया की हमारा कच्चा घर था कबेलू खपड़े चूरिया लकड़ी पूरी तरह नष्ट हो गई है। प्रशासन के आग्रह है कि हम को आवास प्रदान करे जिस से हम भी पक्का मकान बना सके। वही ग्रामीणों ने बताया की मंदिर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। क्योंकि पेड़ के नीचे श्री हनुमान जी का मंदिर है। वह भी क्षतिग्रस्त हो गया है। किसी प्रकार को जनहानि नही हुई है।

Related Articles

Back to top button