सीएम राईज स्कूल का भूमिपूजन नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश जैन ने किया
रिपोर्टर :संजय द्विवेदी
रायसेन । गैरतगंज सीएम राईज स्कूल का भूमिपूजन गैरतगंज नगरपरिषद अध्यक्ष जिनेश जैन ने किया।
रायसेन जिले में रायसेन, गैरतगंज, ओबेदुल्लागंज में सीएम राईज स्कूलो का भूमिपूजन किया गया इन स्कूलों की लागत 34 करोड़ 20 लाख रुपये है।
कार्यक्रम में गैरतगंज नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश जैन ने सीएम राईज स्कूल के विषय में बताया कि सीएम राइज स्कूल में स्मार्ट माध्यम से शिक्षा दी जाएगी और आधुनिक प्रयोगशाला, कम्प्यूटर लेब, स्मार्ट क्लॉस, पुस्तकालय की सुविधा के साथ कला, संगीत, खेल-कूद और व्यवसायिक शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।
सीएम राइज स्कूल में केजी से लेकर कक्षा 12वीं तक शिक्षा दी जाएगी।
स्कूल में विश्व-स्तरीय अधो-संरचना, परिवहन सुविधा, नर्सरी एवं पूर्व प्राथमिक कक्षाएँ, स्मार्ट क्लॉस एवं डिजिटल लर्निंग, शत-प्रतिशत स्टॉफ एवं सहायक स्टॉफ, स्टॉफ की क्षमता वृद्धि, सुसज्जित प्रयोगशालाएँ, वाचनालय, पाठ्येत्तर सुविधाएँ, 21वीं सदी की आवश्यकता के अनुरूप कौशल कार्यक्रम, व्यावसायिक शिक्षा दी जाएगी।
गैरतगंज सीएम राइज स्कूल के भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश जैन, जनपद अध्यक्ष विजय पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजू जैन, नगर परिषद उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, पार्षद बाबू लाल राय, अनुविभागीय अधिकारी संघमित्रा बौद्ध, तहसीलदार एम.एल.अहिरवार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हरिकृष्ण गौर, मानसिंह कीर, अमित शर्मा, देवेश जैन (दीपू), फईम कुरैशी, मनीष विश्कर्मा, प्रमोद मालवीय, मो.ख़ालिद, मीडिया प्रभारी रितुराज सराठे, शिक्षकगण- प्राचार्य सुनील कुमार रजक, प्राचार्य पीसी दीवार, सुनील विश्वकर्मा, मनोज मालवीय, अरविंद गौर, विपिन गुप्ता, नीलेश गोयल, कन्हैया लाल अहिरवार, सीमा सोनी, ऊषा राय, अजय साहू, लोकेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।



